Type Here to Get Search Results !

निहंग सिंह जत्थेबंदियों की नशा तस्करों को चेतावनी, बोले – चिट्टा बेचना बंद ना किया तो…

 

लुधियाना : थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला और पंच ढेरा मे नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चिट्टे का कारोबार बंद कर दो नहीं तो चिट्टा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर जत्थेदार कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस गांव में कई दर्जन परिवार नशा बेचने का कारोबार कर रहे हैं। उनके कारण नौजवान युवकों की सैकड़ो मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने गांव में पैदल मार्च करके नशा बेचने वाले तस्करों को सरेआम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर नशा तस्करों ने चिट्टा बेचना बंद ना किया तो वह खुद उनका बुरा हाल करेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.