शहर की संजय गांधी कॉलोनी में देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने तलवारें और अन्य हथियार लहराते हुए इलाके में दहशत फैला दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 6 से 8 युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और गलियों में घूमते हुए पथराव किया। बदमाशों ने सड़क पर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
.jpeg)