Type Here to Get Search Results !

BJP के सम्मेलन में पहुंचे मशहूर पंजाबी गायक Mankirt Aulakh, छिड़ी नई चर्चा

 

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख (Mankirat Aulakh) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनकी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते वह चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले NRI सम्मेलन में गायक मनकीरत ने हिस्सा लिया है। यह कार्यक्रम शनिवार को चंडीगढ़ स्थित होटल हयात रीजेंसी में आयोजित किया गया।
मनकीरत औलख, जो हरियाणा के रहने वाले हैं और पिछले साल पंजाब में बाढ़ प्रभावित किसानों का समर्थन करने को लेकर भी चर्चा में रहे थे। एक NRI दोस्त के बुलावे पर इस इवेंट में शामिल हुए। इस सम्मेलन में बीजेपी महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। मीटिंग की एक तस्वीर, जिसमें वह पंजाब के सीनियर BJP नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। औलख BJP, खासकर मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ अपनी करीबी के लिए जाने जाते हैं। इस कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े कई प्रमुख लोग और राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.