Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Crime News : 1.5 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार


Chandigarh Crime News , चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए मौजूदा प्रदेश सरकार व पंजाब पुलिस प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि पंजाब में एक मार्च 2025 से नशा तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस प्रदेश भर में छापेमारी करते हुए नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे धकेल रही है और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध को 259वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 348 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 86 एफआईआर दर्ज की गईं और 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ, 259 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 36,754 हो गई है।

इतनी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 24 किलोग्राम भुक्की, 84,304 नशीली गोलियां और 45,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा-विरोधी अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 120 से अधिक पुलिस टीमों के 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने राज्यभर में 348 छापे मारे। पूरे दिन चले इस आॅपरेशन में पुलिस टीमों ने 366 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

कल इतनी बरामदगी की गई

इन छापों के दौरान गत दिवस पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 13.7 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 3.5 किलो भुक्की, 211 नशीली गोलियाँ और 5.09 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.