Type Here to Get Search Results !

Punjab CM Health Update : पंजाब सीएम की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल ले जाए गए


Punjab CM Health Update , चंडीगढ़ : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। ज्ञात रहे कि पिछले कई दिन से सीएम मान बाढ़ पीढ़ितों की सहायता के लिए लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे थे। इस दौरान वह बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता का वादा भी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे रद करने पड़े। यहां तक की कैबिनेट की बैठक भी रद करनी पड़ी थी। 

शुक्रवार रात को ले जाए गए अस्पताल

सीएम मान को रात को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी। फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं। वहीं पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया।

अस्पताल ने जारी की स्वास्थ्य रिपोर्ट

सीएम मान की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। फोर्टिस अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है। अभी फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि पहले चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर की तरफ से सलाह दी गई कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत है। इसके तुरंत बाद उनको फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में सुरक्षा के साथ ही तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए, जिसके बाद ही उनका इलाज शुरू किया गया।

सुल्तानपुर लोधी का दौरा भी हुआ रद

ज्ञात रहे कि गुरुवार को आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर आए थे। यहां पर सीएम ने उनके साथ सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा करना था। लेकिन इससे पहले ही सीएम की तबीयत खराब हो गई। जिससे उनका दौरा भी रद हो गया। यहीं नहीं केजरीवाल ने भी मान के साथ उनके निवास पर ही बैठक की थी। जिसके बाद वे अकेले ही बाढ़ग्रस्त एरिया का दौरा करने गए थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.