Type Here to Get Search Results !

मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक जोरदार धमाके की आवाज, धमाका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में हुआ


Mohali Breaking News , मोहाली : मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय लोग दहशत में आ गए जब एक जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाका इतना ज्यादा तेज था कि करीब आधा किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी और कंपन महसूस की गई। दरअसल यह धमाका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में हुआ जहां ऑक्सीजन के सिलेंडर भरे जाते थे और फिर यहां से अस्ताल में सप्लाई किए जाते थे। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब भरे हुए सिलेंडर एक वाहन में लोड किए जा रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत व तीन के गंभीर होने की पुष्टि अभी तक हुई है। 

ट्राइसिटी के ज्यादात्तर अस्पताल में यहां से होती है सप्लाई

बताया जा रहा है कि जिस फैक्टरी में धमाका हुआ है, वह हाईटेक इंडस्ट्री के नाम से चल रही है। फैक्टरी बहुत पुरानी है। ट्राइसिटी के ज्यादात्तर सरकारी और निजी अस्पतालों को यहीं से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जाते हैं। धमाके के चलते फैक्टरी की छत का काफी ज्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही साथ लगी फैक्टरियों को भी हल्का नुकसान हुआ है।

एक किलोमीटर दूर से मिले सिलेंडर के टुकड़े

लोगों ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि कंपनी से एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। इसके बाद गांवों के लोग भी वहां पर पहुंच गए है। वहीं, मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं। सारे एरिया को खाली करवा दिया गया है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि औद्योगिक क्षेत्र, फेज 9 स्थित ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए फेज 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि लोडिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हो गया इसकी सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.