Type Here to Get Search Results !

Punjab Crime News : कनाडा की झील में मिला कपूरथला के युवक का शव


 Punjab Crime News , कपूरथला : कपूरथला के भुलत्थ के गांव रायपुर पीर बख्सवाला के दविंदर सिंह की कनाडा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दविंदर सिंह आठ साल पहले रोजी-रोटी की तलाश मे स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह वहां पर पढ़ाई के साथ-साथ पार्टटाइम जॉब कर रहा था। परिजनों ने बताया कि गत दिवस कनाडा पुलिस ने फोन पर उनको उनके बेटे की मौत की सूचना दी।

विन्निपेग शहर में झील में मिला शव

परिजनों ने बताया कि कनाडा पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि दविंदर का शव कनाडा के विन्निपेग शहर में एक झील में मिला है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि कनाडा पुलिस ने इसके अलावा उन्हें अन्य किसी तरह की जानकारी मुहैया नहीं करवाई की आखिर उनके बेटे के साथ क्या हुआ है।

इधर फिरोजपुर में नहर में बहे दो मासूम

फिरोजपुर के जीरा में नहर के तेज पानी के बहाव में दो मासूम बच्चे बह गए। जिसके बाद काफी देर तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक दंपति अपने बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही बाइक नहर के पास पहुंची तो किसी कारण वश असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरने से दोनों मासूम पानी के तेज बहाव में बह गए।

हालांकि पति और पत्नी किसी तरह पानी से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। घटना जीरा के गांव वरपाला के नजदीक हुई है। नहर के पानी में दंपति का चार साल बेटा और दो वर्षीय बेटी तेज बहाव में बह गए । सूचना मिलते ही एसडीएम जीरा गुरमीत सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं।

पुल पर कीचड़ होने के चलते हुआ हादसा

पीड़ित जसवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर फिरोजपुर से अपने गांव वरपाला की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वरपाला की तरफ से गुजरती सरहिंद नहर के पुल से बाइक से निकल रहे थे, पुल पर बहुत कीचड़ होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। पुल के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल नहीं लगी होने के चलते उसके दोनों बच्चे और पत्नी नहर में गिर गए। उन तीनों को बचाने के लिए वह भी नहर में कूद गए। बड़ी मुश्किल से वह पत्नी को बचा सका।


#PunjabCrimeNews  #CrimeInvestigation #PunjabNews #IndiaInCanada #MissingPerson #JusticeForVictims #IndianCommunity #SadNews #CrimeReport #HeadlineNews #TragicEvent #InvestigativeNews #RegionalNews #BreakingNews #CanadaNews

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.