Type Here to Get Search Results !

Punjab News : पानी से भरे गड्ढे में डूबी दो मासूम की मौत


Punjab News , फिरोजपुर : पंजाब में बारिश का सीजन अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ लेकिन हादसे होने शुरू हो चुके हैं। हर साल पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन लोगों से बार-बार यह अपील करता है कि बरसात के सीजन के दौरान पानी से भरे गड्ढो, नदियों, नहरों से खुद को व अपने बच्चों को दूर रखो लेकिन लोग प्रशासन की सलाह पर ध्यान नहीं देते। जिसके चलते हर साल हादसे में होते हैं। ऐसा ही हादसा फिरोजपुर के गांव खलचियां जदीद में हुआ जहां ईंट भट्ठा के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चियों (पांच साल और चार साल) की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह हुआ हादसा

पीड़ित काला वासी गांव खलचियां जदीद ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत (5) व रिश्तेदार की बेटी परी (4) पुत्री लाडी दोनों खेल रही थी। वे लोग गांव में ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। ईंट भट्ठे के मालिक ने भट्ठे के आसपास जेबीसी मशीन से गड्ढे खुदवाए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर गया। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पांव फिसलने से गड्ढे में गिर गईं। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। गड्ढे की गहराई लगभग आठ फीट गहरी थी। काला ने कहा कि इस संबंधी पुलिस से शिकायत की है।

उसने अनुसूचित जाति कमीशन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए। उन्हें प्रभावी लोग दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ, ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार का कहना है कि यह हादसा अचानक हुआ है। उसने तो गांव का जो पानी उसके भट्ठे की तरफ आकर ईंटों को खराब करता था, उसे रोकने के लिए भट्ठे के आसपास जेसीबी से गड्ढे खोदे थे। बारिश के पानी से गड्ढे भर जाने से यह हादसा हुआ है। उसे भी दुख है और वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

खन्ना में सांप के काटने से बच्ची की मौत

पंजाब के खन्ना में सांप के काटने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। सांप ने बच्ची को रात में सोते हुए काट लिया। सुबह जब परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना खन्ना के जीटीवी नगर की है। मृतका की पहचान निकिता के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची निकिता परिवार के लोगों के साथ घर पर जमीन लगाए गए बिस्तर पर सो रही थी। सुबह 4 बजे के करीब बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार वालों ने बच्चों को फर्स्ट एड दी, लेकिन बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद वह बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.