Type Here to Get Search Results !

Jalandhar Crime News : सीजीएसटी अधिकारी के नाम पर 10 लाख रिश्वत लेता सीए गिरफ्तार


Jalandhar Crime News , जालंधर : भ्रष्टाचार विरोधी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर शाखा ने शहर के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को 10 लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए सीए की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम ने आरोपी को रिश्वत मांगने और 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत जालंधर में तैनात सीजीएसटी के एक अधिकारी के नाम पर यह रिश्वत मांगी थी।

इस तरह सामने आया मामला

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां जालंधर निवासी एक फर्म मालिक की शिकायत पर की गईं। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सीजीएसटी एक्ट के तहत उसकी फर्म के खिलाफ चल रही जांच में लाभ पहुंचाने के बदले सीजीएसटी के अधिकारी की ओर से 30 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीए को 10 लाख रुपए की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीए के खुलासे के बाद सीजीएसटी के अधिकारी की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

जालंधर में तैनात एसआई 30 हजार लेते काबू

जालंधर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सुखराज सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव सैदपुर कलां के निवासी, जो रेडीमेड कपड़ों की दुकान का मालिक है, की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, एसआईसुखराज सिंह ने उसके दामाद जोकि को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार था कि रिमांड की अवधि के दौरान, उक्त एसआई. ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके दामाद की गाड़ी और दो मोबाइल फोन उसके कब्जे में हैं, जिन्हें अभी केस प्रॉपर्टी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है, और वह यह सामान वापस करने का भरोसा देता है।जब शिकायतकर्ता उक्त सामान लेने के लिए थाना गया, तो एस.आई. ने गाड़ी और मोबाइल वापस करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद वह 30,000 रुपये में तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

#JalandharCrimeNews #रिश्वत #10लाख #सीएगिरफ्तार #IndianCrime #CorruptionNews #CGST #FinancialFraud #AntiCorruption #JalandharNews #LawAndOrder #CrimeWatch #CriminalInvestigation #Bribery #JusticeForAll #Accountability #FraudAlert #Whistleblower #PunjabNews
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.