Type Here to Get Search Results !

Amritsar Crime News : गोली मारकर युवक की हत्या, मामला दर्ज


Amritsar Crime News , अमृतसर। झगड़े को सुलझाने और आपसी मनमुटाव मिटाने के लिए रखी गई मीटिंग में फिर से बहस हो गई। मामूली बहस पहले झगड़े में बदली और फिर इसने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला अमृतसर के वेरका एरिया का है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए 15 लोगों को नामजद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक सभी नामजद व्यक्ति पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार पिछले दिनों लड़की को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद कई दिन तक दोनों तरह काफी ज्यादा तनाव रहा। इसके बाद कुछ लोगों ने फैसला किया कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामला खत्म किया जाए। इसके लिए वेरका के एक ढाबे पर दोनों पक्षों की मीटिंग रखी गई। इसी मीटिंग के दौरान एक बार फिर से दोनों पक्षों में बहस हो गई जो फिर से झगड़े में बदल गई।

27 वर्षीय युवक की हुई मौत

इस झगड़े में गोली लगने से 27 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ गोपी की मौत हो गई, जो वेरका इलाके का रहने वाला था। वारदात भी वेरका इलाके में ही घटित हुई। सूचना मिलने पर थाना वेरका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर पहुंचे एडीसीपी जसरूप कौर ने बताया कि लड़की को लेकर दो गुटों में विवाद था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.