Type Here to Get Search Results !

Punjab News Update : पंजाब पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित तस्कर किए गिरफ्तार


Punjab News Update , चंडीगढ़ : पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रदेश भर में छापेमारी के दौरान 154 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 10 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की है। इसके साथ ही 1.3 किलो अफीम और 19 हजार रुपए से ज्यादा की ड्रग मनी भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

220 से अधिक टीमों ने की छापेमारी

इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए, विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था, अर्पित शुक्ला ने बताया कि 98 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1700 से अधिक कर्मियों वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 445 स्थानों पर छापेमारी की और 104 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने यह भी बताया कि दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 456 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

उन्होंने बताया कि युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के 85वें दिन पंजाब पुलिस ने रविवार को 158 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम और 19,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, इस अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 13,449 हो गई है।

5 सदस्यीय सबकमेटी कर रही अभियान की निगरानी

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निदेर्शों पर यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का निर्देश दिया है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-सूत्रीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) (ई डी पी) – लागू की गई है। इसी के तहत, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 109 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.