Type Here to Get Search Results !

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 की मौत, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक स्लीपर पैसेंजर बस में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में नौ यात्री की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल थी। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। अचानक आग लगने के कारण यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गई और घबराहट के बीच कई लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।

मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं। आग इतनी विकराल थी कि शव बुरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गए। देर रात से करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया।

बस दिल्ली से महोबा जा रही थी. इसका नंबर BR32 PA8647 है. ये बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर दयानतपुर गांव के पास हुआ. आग लगने की सूचना पर ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेस वे पर रोक दिया. कुछ ही पलों में पूरी बस आग का गोला बन गई। अंदर बैठे यात्री स्थिति को समझ पाते, उससे पहले ही बस घने काले धुएं से भर गई और अफरातफरी मच गई। बस की खिड़की से कूदकर कई लोगों ने जान बचाई.

हादसे की ख़बर मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे के प्राइवेट सिक्योरिटी कर्मचारी, दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुँच गए। काफ़ी मशक्कत के बाद, पुलिस और बचाव टीमों ने आग पर काबू पाया और घायल यात्रियों को तुरंत पास के अस्पताल पहुँचाया।

शुरुआती जांच के बाद बस में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है. बस पूरी तरह से जल चुकी है. सुबह घटनास्थल पर जले हुए बस के मलबे नजर आए.

यात्री ने जलती हुई बस के अंदर के डरावने पलों को के बारे में बताया

बस में सफ़र कर रही एक यात्री ने आग लगने के डरावने पलों को याद किया। यात्री ने बताया कि वह सो रही थी, तभी अचानक किसी ने दरवाज़ा खटखटाया और अंदर मौजूद लोगों को आग के बारे में बताया। उसने कहा, “मैं सो रही थी, तभी किसी ने दरवाज़ा खटखटाया। जब मैं उठी, तो वहाँ पहले से ही बहुत भीड़ थी। मैंने अपना कोई भी सामान नहीं उठाया… यहाँ तक कि जूते भी नहीं पहने… बस अपना फ़ोन लिया और बाहर निकल गई।”

यात्री ने बताया कि जैसे-जैसे बस में धुआँ भरता गया, हालात और भी ज़्यादा अफरा-तफरी वाले हो गए। धुएँ की वजह से कुछ भी साफ़ दिखाई नहीं दे रहा था, इसलिए लोग बाहर निकलने और सुरक्षित जगह पहुँचने की कोशिश में एक-दूसरे को धक्का देने लगे। उसने कहा, “इतना धुआँ था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था… लोगों का दम घुट रहा था… बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ़ वही लोग निकल पाए जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर बाहर निकल सके।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, इलाज का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में बीती रात हुई बस दुर्घटना पर संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से भी बात की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। CMO ने बताया कि उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.