Type Here to Get Search Results !

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026, पंजाब राज्यभर में सुचारू रूप से जारी

 

हाल ही में, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा यह खबर प्रकाशित की गई है कि पटियाला से माननीय सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त बयान गलत, बेबुनियाद और तथ्यों से परे है।

डॉ. धर्मवीर गांधी, माननीय सांसद तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में पूरी तरह शामिल हैं।

वे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 115-पटियाला, भाग संख्या 98, क्रम संख्या 44 से 48 तक मतदाता के रूप में दर्ज हैं।

परिवार के सदस्यों का विवरण इस प्रकार है:

क्रम संख्या 44 – श्रीमती जगदंबा कौशल, (धर्मपत्नी डॉ. धर्मवीर गांधी)

क्रम संख्या 45 – कुमारी रोहानी पराशर , (पुत्री)

क्रम संख्या 46 – श्रीमती चाहत साहूजा, (पुत्रवधू)

क्रम संख्या 47 – श्री नबेंदू, (पुत्र)

क्रम संख्या 48 – डॉ. धर्मवीर गांधी, माननीय सांसद, पटियाला

सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से विनती की जाती है कि वे SIR 2026 के संबंध में किसी भी प्रकार की बेबुनियाद, भ्रामक अथवा तथ्यहीन सूचना को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.