Type Here to Get Search Results !

Patiala Breaking News : पटियाला श्री काला माता मंदिर का होगा नवीनीकरण


Patiala Breaking News , पटियाला : पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्टÑीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटियाला के श्री काली माता मंदिर में माथा टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि जल्द ही श्री काली माता मंदिर का नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने आवश्यक संसाधनों के साथ मंदिर के कायाकल्प की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से सूखा पड़ा मंदिर का सरोवर ताजा पानी भरकर पुनर्जनन किया जाएगा। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सरोवर का पूरी तरह नवीनीकरण किया जाएगा, जिसमें मिट्टी निकालना, वाटरप्रूफिंग, किनारों पर पत्थर लगाना और रास्तों को और आकर्षक बनाना शामिल है।

मंदिर की प्राचीनता को बनाए रखते हुए इसे आकर्षक बनया जाएगा

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह इसकी पवित्रता को बनाए रखेगा और इसे विरासतपूर्ण वास्तुकला के साथ और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछला गेट, जो श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के समय मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है, को फिर से खोलने और इसका नवीनीकरण करने का प्रस्ताव है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों को एक साथ नई सजावट में बहाल किया जाएगा ताकि वास्तुशिल्प समरूपता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को और सुचारू बनाया जा सके।

मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की विशेष आस्था

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सिख और हिंदू परंपराओं को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं, विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले या आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए रोजाना लंगर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी और धार्मिक योजना विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करके भविष्य में होने वाले निर्माण, विरासत संरक्षण, तीर्थ यात्रा सेवाओं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात के सुचारू प्रबंधन के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों, बच्चों वाली महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बदलते मौसमी हालातों में आराम प्रदान करने के लिए श्रद्धालु हॉल को पूरी तरह एयर-कंडीशंड हॉल में अपग्रेड किया जाएगा।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.