Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में चाकू से गोदकर महिला की हत्या


Chandigarh Crime News , चंडीगढ़ : केंद्र शासित प्रदेश व पंजाब की राजधानी में एक सनसनीखेज वारदात उस समय सामने आई जब एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला चंडीगढ़ के मलोया का है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मृतका की पहचान 25 साल की प्रियंका के रूप में हुई है। उसकी एक 8 साल की बेटी, 10 और 6 साल के दो बेटे हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रियंका अपने बच्चों को लेकर पति से अलग डड्डूमाजरा में रह रही थी। वह कभी कभी मलोया में पति के घर जाती थी। प्रियंका बच्चों को लेकर मंगलवार रात को मलोया आई थी। रात को उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

मृतका के ससुर ने घड़ी झूठी कहानी

पुलिस को सेक्टर-16 अस्पताल से बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे सूचना मिली कि मलोया से एक महिला आई है, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के पेट के ऊपर के हिस्से पर चाकू लगने का घाव हैं। महिला को उसका ससुर अस्पताल लेकर आया है। उसने पूछने पर बताया कि सब्जी काटते वक्त प्रियंका के चाकू लग गया।

सूचना के बाद तुरंत मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह और डीएसपी जसविंदर सिंह पहले अस्पताल पहुंच और फिर मलोया में मृतका के घर। पुलिस का मानना था कि ऐसी सब्जी काटते वक्त चाकू लगने से किसी की मौत नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतका के बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मम्मी लेटी हुई थी। पापा आए और चाकू मारकर चले गए। डीएसपी जसविंदर सिंह ने फॉरेंसिक टीम और सीएफएलएल टीम को मौके पर बुलाया।

गोलियां मारकर युवक की हत्या, गए गंभीर

मोगा में गोलियां मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर उस समय दिया जब पीड़ित वहां पर खड़े थे। वारदात करीब सात बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह उर्फ अमना अपने दोस्त गुरमीत सिंह के साथ कस्बा बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर आए अज्ञात चार आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इस हमले में अमनदीप सिंह की मौत हो गई जबकि गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल बताया गया है।

#ChandigarhCrimeNews #चंडीगढ़ #Chandigarh #CrimeNews #Murder #WomenSafety #SafetyFirst #KnifeAttack #ChandigarhPolice #Investigation #JusticeForVictims #NewsUpdate #TrendingNews #CrimeReport #AlarmingNews #PatheticCrime #WatchOut #CrimeAwareness #CommunitySafety
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.