Type Here to Get Search Results !

Moga Crime News : मोगा में गोलियां मारकर युवक की हत्या, साथी गंभीर


Moga Crime News , मोगा : मोगा में गोलियां मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर उस समय दिया जब पीड़ित वहां पर खड़े थे। वारदात करीब सात बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह उर्फ अमना अपने दोस्त गुरमीत सिंह के साथ कस्बा बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर आए अज्ञात चार आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत मोगा के मेडिसिटी सुपर स्पेशएलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय अमनदीप सिंह उर्फ अमना की मौत हो गई। दूसरा घायल 50 वर्षीय गुरमीत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमलावरों ने लगभग 15 गोलियां चलाईं। अमनदीप को 7 से 8 गोलियां लगीं, जिनमें से तीन सीने में और बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में। गुरमीत सिंह के बाजू और टांगों में गोलियां लगीं।

अमृतसर में अकाली नेता की हत्या

अमृतसर में दिनदहाड़े गोली मारकर जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान अकाली नेता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हरजिंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है।

आरोपियों की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी, किशु और करण कीड़ा के तौर पर हुई है। इसकी जानकारी डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होंने कहा पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या कृष्ण गैंग ने की है। कृष्ण गैंग ओर पार्षद के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#MogaCrimeNews #Moga #CrimeNews #PunjabCrime #MogaFact #YouthMurder #SeriousInjuries #NewsUpdate #MogaIncident #PoliceInvestigation #SafeguardYouth #CrimeReport #MogaUpdates #CommunityAlert #JusticeForVictims #SafetyFirst #LocalNews #SupportFamilies #CrimeAwareness


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.