Type Here to Get Search Results !

मीटिंग कर रहे कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, लड़कों ने छत्ते से की छेड़छाड़


फाजिल्का में आंगनवाड़ी महिलाओं पर मधुमक्खियों के हमले का मामला सामने आया है, जिसके परिणामस्वरूप कई महिलाएं डंक से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, यहां प्रताप बाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी, इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया।

इसके बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़कर आईं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से महिलाओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नेता रेशमा रानी ने बताया कि आज जब वे प्रताप बाग में बैठक कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि दो युवक रेलवे स्टेशन की तरफ भाग रहे थे। उन्होंने प्रताप बाग में एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर फेंके थे। इसी बीच मक्खियां उड़कर वहां बैठक कर रही आंगनबाड़ी महिलाओं पर हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि करीब 20 आंगनवाड़ी वर्कर इसकी चपेट में आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद डॉ. रविंदर ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.