Type Here to Get Search Results !

बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला; एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल


पंजाब के लुधियाना में कार लूट के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस पार्टी पर कमालपुरा गांव में बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में सदर थाने के एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष हमलावर भाग निकले। घायल अधिकारियों व कर्मचारियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस एक कार लूट के मामले में बदमाशों का पीछा कर रही थी। 


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.