लुधियाना में एक एनआरआई युवक ने चलती फॉर्च्यूनर में खुद को गोली मार ली। युवक सुरिंदर सिंह चिंदा गौसगढ़ गांव का निवासी था और यह घटना श्री माछीवाड़ा साहिब इलाके में घटी। सुरिंदर करीब एक साल पहले अमेरिका से लौटा था और यहां कृषि और डेयरी का काम कर रहा था।
घटना के दिन वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर लौट रहे थे, जो गन हाउस में रखी हुई थी। उसने अपनी फॉर्च्यूनर कार में खुद को दो गोली मारी - गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे स्थानीय निवासी जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सुरिंदर को खून से लथपथ पाया। जगरूप सिंह ने तुरंत परिवार को सूचित किया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में पता चला कि सुरिंदर के पास से नए कारतूस भी मिले, जो उसी दिन खरीदे गए थे। इससे संदेह पैदा होता है कि उसने पहले ही आत्महत्या की योजना बना ली थी। सुरिंदर के पिता गांव के पूर्व सरपंच हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

