Type Here to Get Search Results !

मरीज ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटना का शिकार हुई; ड्राइवर की मौत, मरीज की भी अस्पताल में मौत


पंजाब डेस्क : दसूहा सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर किए गए एक मरीज को ले जा रही एक एम्बुलेंस अड्डा काला बकरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे घटी। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना गन्ने की ट्रॉली से टक्कर के कारण हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेफर किए गए मरीज की भी कुछ देर बाद अस्पताल में मौत हो गई। मृतक एंबुलेंस चालक की पहचान दसूहा के कैंथा मोहल्ला निवासी हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के साथियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि हरमिंदर सिंह सुबह 3 बजे दसूहा सिविल अस्पताल से रेफर मरीज को लेने के लिए निकला था और करीब एक घंटे बाद यह हादसा हो गया।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.