अमृतसर : अमृतसर के महिला विंग थाने में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक व्यक्ति ने थाने के अंदर ही कोई जहरीली चीज निगल ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिविल अस्पताल में पीड़ित की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति का नाम हरजिंदर सिंह है। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास रहने वाली एक महिला ने उनके पति हरजिंदर सिंह के खिलाफ महिला विंग थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। आज जब इस मामले में उसके पति को थाने बुलाया गया। उन्होंने कहा कि थाने में उनके पति पर माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उनके पति हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह माफी नहीं मांगेंगे। मनप्रीत कौर ने बताया कि इसी दबाव के चलते उसके पति हरजिंदर सिंह ने मौके पर ही कोई जहरीली चीज निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उधर, इस मामले में घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने थाने की महिला विंग में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

