पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों और बुजुर्गों को काटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब एक और ताजा घटना सामने आई है, जिसमें आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को नोच-नोच कर खा लिया।
जानकारी के अनुसार, राजा सांसी के चुगावां कस्बे के निकटवर्ती टपियाला गांव में उस समय शोक की लहर फैल गई, जब माता-पिता के इकलौते बेटे की दुखद मौत हो गई। शाहबाज बाज को गांव के बाहर आवारा कुत्तों ने तब अपना शिकार बना लिया जब वह पतंग लेने के प्रयास में खेतों में चला गया, जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने सात वर्षीय शाहबाज सिंह को नोच डाला।
जानकारी के अनुसार, चूंकि घटना खेतों में हुई, इसलिए दूर से बच्चे की आवाज कोई नहीं सुन सका। जब तक लोगों को इस बारे में पता चला, तब तक शाहबाज सिंह की मौत हो चुकी थी, जहां आवारा कुत्तों ने माता-पिता के इकलौते 7 वर्षीय मासूम बच्चे को नोच-नोच कर खा लिया था।

