Type Here to Get Search Results !

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान PSPCLकर्मचारियों की मांगों की समीक्षा की; जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश

 

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित मंत्रिमंडल सब -कमेटी के चेयरमैन और पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां पीएसपीसीएल कर्मचारियों और ठेका कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की।

पीएसपीसीएल के चेयरमैन -कम -मैनेजिंग डायरेक्टर निदेशक गुरकीरत कृपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इन बैठकों के दौरान वित्त मंत्री चीमा ने यूनियनों के मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में सभी जायज मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

यूनियनों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में सहायक अभियंताओं के वेतनमान की विसंगतियों को दूर करना, एनसीसी, सीआरसी, स्टोर, लैब और बिलिंग सहित आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे विभागीय ठेके के अधीन लाना, प्रशिक्षित डिप्लोमा और डिग्री अप्रेंटिसों को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा नौकरी से हटाए गए मीटर रीडरों को बहाल करते हुए उनकी सेवा शर्तें और भत्ते निर्धारित करना प्रमुख रूप से शामिल था।

कर्मचारियों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि प्रशासनिक, ढांचागत और वित्तीय मामलों तथा जायज मांगों का योजनाबद्ध तरीके से और बिना किसी अनावश्यक देरी के समाधान किया जाएगा। उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी अधिकांश मांगें पहले से ही विचाराधीन हैं।

बैठकों के दौरान पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से इंजीनियर जे.एस. धीमान, इंजीनियर अजय पाल सिंह अटवाल, इंजीनियर सुखवंत सिंह, इंजीनियर जगदीप सिंह गरचा, इंजीनियर जतिंदर गर्ग और इंजीनियर दविंदर गोयल; पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से बलिहार सिंह, टेक चंद, संदीप खत्री और बलविंदर सिंह; आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की ओर से कुलजीत सिंह, तरनदीप सिंह, अमृतसर कुमार और पवनदीप सिंह; अखिल डिप्लोमा डिग्री अप्रेंटिसशिप एसोसिएशन की ओर से गुरदीप सिंह, सुखमंदर सिंह और जगजीत सिंह; तथा पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद) की ओर से गुरविंदर सिंह, जगसीर सिंह और मोलकदीप सिंह ने अपने मुद्दे और मांगें रखीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.