Type Here to Get Search Results !

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

 

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य भर में अवैध खनन के विरुद्ध मुहिम में और तेजी लाई है।

खनन विभाग ने 23 और 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि श्री आनंदपुर साहिब की नंगल तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भल्लाण में छापेमारी के दौरान अवैध खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को जब्त किया। इसके साथ ही अवैध खनन गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को भी मौके पर पकड़ा गया है।

इस कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि गैर-कानूनी खनन गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और निर्धारित कानून के अनुसार खनन गतिविधियां सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह विशेष छापेमारी खास तौर पर खनिजों के अवैध खनन को रोकने और खनन कार्यों में भारी मशीनरी के अनधिकृत उपयोग की जांच करने के लिए की गई। मौके से जब्त की गई मशीनरी और दोषी की गिरफ्तारी विभाग की उक्त कार्रवाई की सफलता का प्रमाण है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध माइन्ज़ एंड मिनरल्ज़ (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 की धाराओं 4(1) और 21(1) के तहत केस दर्ज किया गया है और कानून के अनुसार अगली कार्रवाई शुरू की गई है।

खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा, “विभाग अवैध खनन के विरुद्ध अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि राज्य भर में गैर-कानूनी खनन गतिविधियों को रोकने के साथ-साथ कीमती खनिज संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।”

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.