Type Here to Get Search Results !

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र किए वितरित

 

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां परिवहन विभाग, पंजाब में अनुकंपा के आधार पर ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए चयनित 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने ये नियुक्ति पत्र परिवहन विभाग के निदेशक राजीव कुमार गुप्ता और पी.आर.टी.सी., पटियाला की प्रबंध निदेशक मनीषा राणा की उपस्थिति में सौंपे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उन्हें जनसेवा के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और व्यावसायिक दक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोर देते हुए कहा, “अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां करने की इस पहल का उद्देश्य विभाग के मृतक कर्मचारियों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और वित्तीय स्थिरता प्रदान करना है।”

नवनियुक्त उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने तथा उन्हें सुरक्षित आजीविका उपलब्ध करवाने के लिए भगवंत मान सरकार का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान, मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं,ने ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा, पंजाब के नेताओं बलिहार सिंह, रेशम सिंह, शेर सिंह, जरूप सिंह और गुरविंदर सिंह पन्नू सहित आउटसोर्स्ड एम्प्लॉइज फेडरेशन, पंजाब के अध्यक्ष कुलजीत सिंह लोहका के साथ बैठक भी की।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों के मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जारी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.