Type Here to Get Search Results !

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 272वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 569 स्थानों पर छापेमारी; 221 काबू

 

  • पुलिस टीमों ने 208 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई भी की
  • लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं
  • ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 597वें दिन 226 नशा तस्कर 14 किलो हेरोइन सहित काबू

चंडीगढ़:  राज्य में चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 272वें दिन पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े और मैप किए गए 569 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान, पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के तालमेल से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

272वें दिन, पुलिस टीमों ने 221 व्यक्तियों को 15 हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इसके साथ अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 79,454 हो गई है।

इसके अलावा 208 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दिया जा सकता है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशियों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 597वें दिन भी जारी रखते हुए आज 226 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 14.4 किलो हेरोइन, 1407 नशीली गोलियां और 4.06 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, सिर्फ 597 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 86,744 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.