Type Here to Get Search Results !

अमेरिका के एक स्कूल में गोलीबारी; 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

 

अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीबारी में तीन बच्चों समेत चार लोगों की जान चली गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर को एक स्थानीय निवासी ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर की उम्र लगभग 16 साल थी।

मारे गए बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। मृतकों में एक शिक्षक भी शामिल हैं। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। गोलीबारी में घायल हुए 7 साल के एक बच्चे और 54 साल के एक शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रमुख माइक क्रांट्ज़ ने बताया कि हमलावर बेंड का ही रहने वाला था। उसने स्कूल के बंद दरवाज़ों पर गोलियां चलाकर अंदर प्रवेश किया। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में गोलीबारी का यह इस साल का 26वां मामला है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.