Type Here to Get Search Results !

गैंगस्टरां ते वार का 269वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 500 स्थानों पर छापेमारी; 207 काबू

 

  • — पुलिस टीमों ने 178 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की
  • — लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं
  • — युद्ध नशेयां विरुद्ध के 594वें दिन 1.7 किलो हेरोइन सहित 101 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़: प्रदेश में चल रहे अभियान ‘ गैंगस्टरां ते वार’ के 269वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 500 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त प्रदेश बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

269वें दिन, पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 78,842 हो गई है।

इसके अलावा 178 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान “युद्ध नशेयां विरुद्ध” को 594वें दिन भी जारी रखते हुए 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 1.7 किलो हेरोइन, 351 नशीली गोलियां और 1.72 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 594 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 85,969 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज करवाने हेतु प्रेरित किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.