Type Here to Get Search Results !

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 247वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 521 स्थानों पर छापेमारी; 285 काबू

 

  • पुलिस टीमों ने 157 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से कर सकते हैं गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट
  • ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 572वें दिन 129 नशा तस्कर 7.3 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 247वें दिन पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने और मैप किए गए 521 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त सूबा बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

247वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 285 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की गिनती 73,415 हो गई है।

इसके अलावा 157 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान पांच भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त तौर पर दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी भी दी जा सकती है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशियों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 572वें दिन भी जारी रखते हुए आज 129 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 7.3 किलो हेरोइन, 6.3 किलो गांजा, 72 किलो भुक्की, 1159 नशीली गोलियां और 42,420 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, सिर्फ 572 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की गिनती 79,873 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.