Type Here to Get Search Results !

Peru Tourist Plane Crashe: पेरू में टूरिस्टों के ले जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी 13 की मौत

 

Peru Tourist Plane Crash: पेरू के नाज़का शहर के पास शनिवार को पर्यटकों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज़का लाइन्स (Nazca Lines) दिखाने जा रही एक टूरिस्ट फ्लाइट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने पास के शहर इका से उड़ान भरी थी।

नाज़का लाइन्स के पास पहुँचने के बाद, विमान एक खेत में गिर गया और उसमें आग लग गई। विमान में दो पायलटों के अलावा 11 पर्यटक सवार थे। दुर्घटना के बाद, मलबे के पास जले हुए शव बिखरे हुए मिले। मृतक कहाँ के रहने वाले थे, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान का संचालन पेरू की निजी एयरलाइन कंपनी एयरोडियाना (Aerodiana) कर रही थी।। एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी पिछले 14 सालों से सेसना ग्रैंड कारवां (Cessna Grand Caravan) विमान के जरिए नाज़का लाइन्स के ऊपर दर्शनीय (Scenic) उड़ानों का संचालन कर रही है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पेरू के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद एयरोडियाना की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.