Type Here to Get Search Results !

LPG Cylinder Price Today: अगस्त के पहले दिन महंगाई से राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुए सस्ते, जानें नई कीमत

 

LPG Cylinder Price Today: अगस्त महीने की शुरुआत में आम लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। आज यानी, 1 अगस्त 2026 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम कर दी गई हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर औसतम 200 रुपए तक सस्ता हो गया है।

आज शनिवार को कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये कम हो गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872 रुपये होगी। साथ ही, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,738 रुपये होगी। मुंबई में नई कीमत ₹2691.50 होगी. वहीं चेन्नई में ₹2906.00 होगी.

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिलते रहेंगे, जबकि कमर्शियल सिलेंडर सस्ते हो गए हैं।

महानगरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत

दिल्ली- 913 रुपये
मुंबई- 912.50 रुपये
कोलकात्ता- 930 रुपये
चेन्नई- 928.50 रुपये

इससे पहले, 1 जुलाई को भी 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम की गई थी। दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये कम हुई थी। तब भी घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.