Type Here to Get Search Results !

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां

 

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने की खबर है। किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में शुक्रवार देर रात करीब दो बजकर तीस मिनट पर बादल फटने की घटना हुई। माना जा रहा है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गई हैं और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही अंदाज़ा अभी लगाया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

शनिवार को शोपियां जिले के पेहलीपोरा इलाके में बादल फटने के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स तेजी से बचाव और लोगों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन चलाया।

बता दे कि इस घटना के बाद छत्रू-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारी लगातार बारिश के बीच संवेदनशील इलाकों में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.