Type Here to Get Search Results !

Ramayana Trailer: क्या ‘Ramayana’ में रणबीर कपूर निभा रहे हैं डबल रोल, ट्रेलर देखने के बाद फैंस के मन में उठे सवाल

 

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण भाग 1 का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। ट्रेलर में सूर्पनखा, कैकेयी, मंथरा, विद्युतजिह्वा, मारीच और कैकसी सहित अन्य नए पात्रों की झलक भी दिखाई गई है।

बता दे कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, दो-भाग वाली रामायण फिल्म फ्रेंचाइजी दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने के लिए तैयार है।

क्या रामायण में रणबीर कपूर का डबल रोल है?

ट्रेलर ने देखने के बाद रणबीर कपूर को भगवान राम के चित्रण के लिए प्रशंसा मिल रही है। लेकिन एक और बात है जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या रणबीर कपूर रामायण में डबल रोल निभा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते है.

भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं रणबीर

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल है। वह भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे। ट्रेलर में, भगवान परशुराम भगवान राम के सामने घुटने टेकते हैं और उन्हें भगवान विष्णु का दिव्य धनुष शारंग प्रदान करते हैं। दर्शकों ने ट्रेलर में देखा कि रणबीर खुद इस सीन में परशुराम का किरदार निभा रहे हैं।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने ‘रामायण पार्ट 1’ के ट्रेलर के उस सीन पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें भगवान परशुराम अपना दिव्य धनुष ‘शारंग’ भगवान राम को सौंपते हैं; कई लोगों ने इसे ज़बरदस्त बताया है।

एक X यूज़र ने लिखा, “#RanbirKapoor एक ही समय में परशुराम और श्री राम का अवतार निभाएंगे! थिएटर मंदिर बन जाएंगे! यह सीन कमाल का होगा!”

एक अन्य यूज़र ने दृश्य में दिखाए गए वीएफएक्स की प्रशंसा की, और कहा, “वह दृश्य जहां परशुराम भगवान राम को शारंग देते हैं, वीएफएक्स बिल्कुल अविश्वसनीय है !!

‘रामायण पार्ट 1’ के ट्रेलर को YouTube पर 6 घंटे में 5 million से ज़्यादा बार देखा गया

‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज़ किया गया, जो हिंदू परंपरा में सुबह होने से ठीक पहले का एक शुभ समय माना जाता है। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर ने रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और सिर्फ़ छह घंटे में इसे 5 million से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। नीचे ट्रेलर देखें:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ की पटकथा श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने लिखी है। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में नज़र आएंगे, साथ ही कन्नड़ स्टार यश प्रभावशाली रावण के रोल में और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे। इस फ़िल्म का संगीत हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जो पूरब और पश्चिम के कलाकारों का एक यादगार सहयोग है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.