Type Here to Get Search Results !

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: इस जिले के अस्पताल में जल्द लगेगी PET स्कैन मशीन, CM सैनी ने दिए निर्देश

 

अंबाला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अंबाला के कैंसर अस्पताल में जल्द से जल्द पेट (पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) स्कैन मशीन लगाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें तैयार कर इन्हें अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल में पेट स्कैन मशीन का होना बहुत आवश्यक है।

6 से 7 राज्यों के मरीजों को मिलेगा सीधा फायदा
बैठक में मौजूद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंसर अस्पताल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत का एक प्रमुख मेडिकल हब बनता जा रहा है। वर्तमान में यहाँ 6 से 7 पड़ोसी राज्यों के मरीज विश्वस्तरीय और किफायती इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पेट स्कैन मशीन आने के बाद इस अस्पताल की क्षमता और विश्वसनीयता और ज्यादा बढ़ जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.