Type Here to Get Search Results !

Diljit Dosanjh ने याद किए अपने संगर्ष के दिन, बोलें- इलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे…सफल बनना एक सपना नहीं बल्कि एक जरूरत थी

 

Diljit Dosanjh : दिलजीत के नाम का डंका आज के समय में देश नहीं बल्कि विदेश में भी बजता है। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई उनके गाने सुनता है लेकिन शायद ही किसी को उनकी लाइफ स्टोरी पता होगी। हाल ही में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े स्ट्रगल के बारे में खुल के बातकी, उन्होंने बताया कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ बातें-

बर्थडे पार्टी और शादी में गाते थे गाने
दिलजीत ने बताया कि बचपन में उनको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कभी-कभी तो उनके पास इलाज करवाने तक के पैसे नहीं होते थे। बचपन में बीमार पड़ना भी उनके लिए किसी मुसबित से कम नहीं था क्योंकि इलाज के लिए पैसा भी उनके पास नहीं था। इसी गरीबी को देखते हुए उन्होंने फैसला किया वो अपने जीवन में बहुत मेहनत करेंगे।

5000 से शुरू की थी परफॉरमेंस
दिलजीत ने बताया कि समय के साथ उन्हें समझ आ गया था कि सिर्फ म्यूजिक एल्बम के भरोसे ही पैसा नहीं कमाया जाएगा। ऐसे में उन्होंने फैसला किया की वो लाइव शो करेंगे। इस वजह से उन्होंने कभी कभी किसी परफॉर्मेंस ऑफर को ठुकराया नहीं। चाहे उन्हें उसके लिए जितने भी पैसे मिले वो पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रस्तुति देने पहुंच जाते थे।

उन्होंने बताया कि इसके पीछे उनका सबसे बड़ा मकसद बचपन में देखी गई आर्थिक तंगी से बाहर निकलना था। उनके लिए सफलता और आर्थिक मजबूती सिर्फ एक ख्वाहिश नहीं, बल्कि जिंदगी की जरूरत थी।

इस वजह से बंद की थी परफॉर्म बंद
इसके बाद दिलजीत ने बताया कि एक समय के बाद उन्होंने शादियों में परफॉर्म करना छोड़ दिया था। उन्होंने मुताबिक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ वरिष्ठ कलाकार शादी समारोहों में होने वाली परफॉरमेंस को कम महत्व देते थे और उन्हें उसी पहचान तक सीमित कर देते थे। इस वजह से उन्होंने अपना पूरा ध्यान बड़े स्टार के लाइव कॉन्सर्ट पर केंद्रित करने का फैसला किया। अपनी इस जर्नी को याद करते हुए दिलजीत काफी भावुक हो गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.