Type Here to Get Search Results !

Bilaspur News: कार, टैंपो और ट्रक से चिट्टा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर  : बिलासपुर जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना स्वारघाट, भराड़ी, सदर एवं तलाई की पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 7.01 ग्राम चिट्टा पकड़ा है व इन मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक कार से 1.96 ग्राम चिट्टा बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक बागी-बिनौला, दूसरा बैरी रजादियां व तीसरा गांव रघुनाथपुरा जिला बिलासपुर निवासी है।

वहीं दूसरे मामले में भराड़ी थाना पुलिस टीम ने यातायात चैकिंग के दौरान एक टैंपो से 2.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गांव खनोट तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

तीसरे मामले में बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक की चैकिंग कर 3.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने बिनौला गांव निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मामलों की पुष्टि एसपी बिलासपुर ने की है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वहीं अब आरोपियों से पूछताछ के दौरान सप्लाई चेन को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.