Type Here to Get Search Results !

Bank Holiday List: 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

 

बिजनेस डेस्कः अगर आप इस सप्ताह बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक विभिन्न त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के कारण चार दिन बंद रहेंगे। इसमें SBI, HDFC Bank, PNB, Bank of Baroda, ICICI Bank, Axis Bank समेत सभी प्रमुख बैंकों की शाखाएं शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जुलाई महीने में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

इस हफ्ते कब-कहां बंद रहेंगे बैंक?
16 जुलाई (गुरुवार): ओडिशा के भुवनेश्वर, उत्तराखंड के देहरादून और मणिपुर के इंफाल में रथ यात्रा, कांग (रथयात्रा) और हरेला पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई (शुक्रवार): मेघालय की राजधानी शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
18 जुलाई (शनिवार): सिक्किम के गंगटोक में द्रुकपा त्शे-जी पर्व के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
19 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई में अभी ये छुट्टियां भी बाकी
जुलाई 2026 में RBI के कैलेंडर के अनुसार कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने की बची हुई प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं:

19 जुलाई: रविवार (पूरे देश में बैंक बंद)
22 जुलाई: अगरतला में खारची पूजा के कारण बैंक बंद
25 जुलाई: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
26 जुलाई: रविवार (पूरे देश में बैंक बंद)

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.