
अमृतसर: बी. एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव दाऊके में एक घर की छत से 4 किलो हैरोइन जब्त की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हैरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. को एक रिटायर्ड फौजी की तरफ से सूचना दी गई थी कि उसके घर की छत पर सफेद पैकेट पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ जांच के दौरान सामने आया कि छत पर पड़े पैकेट खुले हुए थे और ड्रोन से गिराए नहीं लग रहे थे क्योंकि ड्रोन के जरिए जब पैकेट फेंका जाता है तो उसको पीले रंग की मजबूत प्लास्टिक में पैक किया जाता है जो फटता नहीं है लेकिन यह पैकेट खुले पड़े थे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
