Type Here to Get Search Results !

जालंधर के लोगों को जाम से मिलेगी राहत, गुरु नानकपुरा और गढ़ा फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज

 

जालंधर: जालंधर सैंट्रल और कैंट विधानसभा हलके के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पड़ते अति-व्यस्त गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक और बस स्टैंड के पास गढ़ा रेलवे फाटक पर अब रेलवे ओवर ब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे जालंधर के 2 हलकों की जनता को बड़ी राहत दी है।

रेल मंत्रालय ने उक्त दोनों रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज बनाने पर 112 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने इस फैसले के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि जालंधर की जनता को दशकों तक रेलवे फाटकों के जाम, अव्यवस्था और रोज-रोज की परेशानी से निजात मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके टैंडर भी पास हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू जल्द ही इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दोनों रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की पिछले लंबे समय से मांग की जा रही थी क्योंकि गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। इस फाटक से आसपास की एक दर्जन कॉलोनियों के हजारों लोग गुजरते हैं। बार-बार फाटक बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह बस स्टैंड से पिम्स अस्पताल को जाती रोड पर स्थित गड़ा रेलवे फाटक पर भी ट्रैफिक लोड काफी ज्यादा है। फाटकों पर काफी देर तक खड़े होने से लोगों के समय और ईंधन की काफी बर्बादी होती है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय इन दोनों ओवर ब्रिजों का खुद ही निर्माण करेगी और खर्च भी वहन करेगी। सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्रालय ने पंजाब के करीब 94 रेलवे फाटकों पर ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज बनाने को मंजूरी दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.