Type Here to Get Search Results !

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के प्रभावी परिणाम आए सामने

चंडीगढ़:पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने 16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 1,055 मामले दर्ज किए, जिनमें 1,111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, इस अवधि में 296 विजिलेंस जांच (इंक्वायरी) दर्ज की गईं, जबकि अदालतों ने भ्रष्टाचार के 149 मामलों में 236 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के 503 मामलों में 610 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार 521 आपराधिक मामलों में 485 आरोपियों को तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के 31 मामलों में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसी अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित 116 विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं, जबकि 180 अन्य विभिन्न मामलों में भी विजिलेंस जांच शुरू की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.