Type Here to Get Search Results !

होर्मुज में जहाजों पर बढ़ा खतरा; UAE के निकट टैंकर पर फिर मिसाइल हमला, UK सेना ने जारी की चेतावनी

 

International Desk: होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास एक बार फिर समुद्री हमला हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। यूनाइटेड किंगडम समुद्री व्यापार संचालन ( United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) के मुताबिक, एक तेल टैंकर को अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से निशाना बनाया गया। यह हमला संयुक्त अरब अमीरात के Fujairah से लगभग 78 नॉटिकल मील उत्तर में हुआ। घटना रविवार रात करीब 11:40 बजे की बताई जा रही है। एजेंसी ने बताया कि टैंकर पर हमला हुआ, लेकिन सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह का पर्यावरणीय नुकसान नहीं हुआ है।

 

UKMTO ने इस घटना के बाद सभी जहाजों को चेतावनी दी है कि वे इस क्षेत्र से गुजरते समय बेहद सावधानी बरतें। फिलहाल इस हमले की जांच जारी है और यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया। गौरतलब है कि यह कुछ ही घंटों में इस इलाके में दूसरा हमला है। इससे पहले भी एक कार्गो जहाज को छोटे जहाजों द्वारा निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई थी। लगातार हो रहे इन हमलों ने समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।
Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां होने वाले हमले न केवल क्षेत्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को भी प्रभावित कर सकते हैं। यह घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यदि स्थिति नहीं संभली, तो यह संकट और गहरा सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.