Type Here to Get Search Results !

चलते शो में दिलजीत दोसांझ का फूटा गुस्सा, खालिस्तानी समर्थकों को मूसेवाला स्टाइल में दिया करारा जवाब

 

पंजाब डेस्कः पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर Diljit Dosanjh इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अमेरिका के कैलगरी में हुए उनके शो के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने खालिस्तान समर्थक पोस्टर दिखाकर विरोध शुरू कर दिया।

पोस्टर दिखाने वाले भाग जाओ, उठाकर बाहर मारूंगा
शो के बीच अचानक हुए इस विरोध पर दिलजीत दोसांझ ने मंच से ही तीखी प्रतिक्रिया दी। आमतौर पर शांत रहने वाले दिलजीत इस बार गुस्से में नजर आए और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सिद्धू स्टाइल में जांघ पर थाप मारते हुए कहा कि जिसे मैदान में आना है, सामने आए, मैं उठाकर बाहर मारूंगा। साथ ही उन्होंने विरोध करने वालों से सवाल किया कि उन्होंने पंजाब के लिए क्या योगदान दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
दिलजीत ने आगे कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब उन्होंने आगे बढ़कर लोगों की मदद की, घर बनवाए और राहत कार्यों में हिस्सा लिया, जबकि यह उनका कर्तव्य नहीं था। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने एक टीवी शो का जिक्र करते हुए कहा कि जब पंजाब की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच रही थी, तब वे वहां अपनी या फिल्म की प्रमोशन के लिए नहीं गए, बल्कि पंजाब के लिए फंड जुटाने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल मंचों पर भी पंजाब के मुद्दों को उठाने की बात कही। दिलजीत ने कहा कि उन्हें कई शोज में जाने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर पंजाब और उसके इतिहास को सामने रखने की कोशिश की, जिसमें कामागाटामारू घटना का जिक्र भी शामिल है। फिलहाल दिलजीत दोसांझ अमेरिका और कनाडा में अपने वर्ल्ड टूर के तहत लगातार परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.