Type Here to Get Search Results !

‘भगवंत मान CM न बनते तो नहीं होती दूसरी शादी’ रंधावा का तंज, Raghav Chadha को भी घेरा

 

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए रंधावा ने कहा कि अगर भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं बनते, तो उनकी दूसरी शादी संभव नहीं हो पाती।

सौरभ भारद्वाज भी राघव चड्ढा की शादी को लेकर दे चुके है बयान
दरअसल, रंधावा ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के राघव चड्ढा पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी के साथ रंधावा ने राघव चड्ढा की शादी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा युवा हैं और उनकी शादी किसी और से भी हो सकती थी। रंधावा ने यह भी इशारा किया कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें बड़े परिवार में रिश्ता मिला।

कहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भविष्य में भाजपा में शामिल न हो जाएं
रंधावा ने सांसदों के दल-बदल पर भी सवाल उठाते हुए उनकी संपत्ति और नैतिकता को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि खुद को “आम आदमी” बताने वाले नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति है, जो उनकी छवि पर सवाल खड़े करती है। इसके अलावा, उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भविष्य में भाजपा में शामिल न हो जाएं। रंधावा के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.