Type Here to Get Search Results !

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने वृंदावन में नाव पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

 

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने आज वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

स्पीकर स.संधवां ने इस दुखद समाचार को सुनकर गहरा शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तथा इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.