Type Here to Get Search Results !

गैंगस्टरों ते वार मुहिम का 51वां दिन: पंजाब पुलिस ने 505 स्थानों पर की छापेमारी; 219 गिरफ्तार


 

  • गैंगस्टरों ते वार मुहिम का 51वां दिन: पंजाब पुलिस ने 505 स्थानों पर की छापेमारी; 219 गिरफ्ता
  • गैंगस्टरों ते वार मुहिम का 51वां दिन: पंजाब पुलिस ने 505 स्थानों पर की छापेमारी; 219 गिरफ्तार
    पुलिस टीमों ने 80 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियाती कार्रवाई, 115 को पूछताछ के बाद किया रिहा
    लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं गैंगस्टरों के बारे में जानकारी
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 376वें दिन 83 नशा तस्कर गिरफ्तार
  • चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक मुहिम “गैंगस्टरों ते वार” के 51वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 505 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

51वें दिन पुलिस टीमों ने 219 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,099 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 80 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 115 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” को 376वें दिन भी जारी रखते हुए आज 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 330 ग्राम हेरोइन, 25 किलोग्राम भुक्की, 514 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही केवल 376 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 53,270 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.