Type Here to Get Search Results !

Ludhiana में मौ+त का तांडव, Rapido Bike से गिरते ही महिला को 16 टायरी ट्रॉले ने कुचला

 

लुधियाना : ढोलेवाल चौक शुक्रवार की सुबह एक रूह कंपा देने वाले हादसे का गवाह बना, जहां अपनी ड्यूटी पर जा रही एक कामकाजी महिला की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर तैनात सुमन जैन रोजाना की तरह आज सुबह रैपिडो बाइक बुक करके अपने काम पर निकली थीं।

जैसे ही बाइक ढोलेवाल चौक के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्लिप हो गई। बदकिस्मती ऐसी रही कि बाइक गिरते ही सुमन जैन सीधे पीछे से आ रहे एक 16 टायरी ट्रॉले के पिछले टायरों की चपेट में आ गईं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या ट्रक चालक ब्रेक लगा पाता, भारी-भरकम टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक और भीषण था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सड़क पर बिखरे खून और क्षत-विक्षत शव को देखकर हर राहगीर की रूह कांप उठी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि सुमन अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं, जो कि स्पेशल चाइल्ड है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल 16 टायरी ट्रॉले को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक के साथ-साथ रैपिडो बाइक चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.