Type Here to Get Search Results !

4जी/5जी टेलीकॉम से संबंधित चोरियों पर पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी; 17 और गिरफ्तार

 

  •  अब तक हुयी कुल 126 गिरफ्तारियां और 140 एफआईआरज़ की गईं दर्ज

चंडीगढ़:भारतीय एयरटेल लिमिटेड को निशाना बनाने के इरादे से 4जी/5जी टेलीकॉम बुनियादी ढांचे की चोरी के खिलाफ बड़ी और लगातार कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने 17 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 126 हो गई है और 140 एफआईआरज़ दर्ज की जा चुकी हैं। इन निर्णायक कार्रवाइयों के लागू होने के कारण महत्वपूर्ण जनता की टेलीकॉम सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 4जी/5जी बुनियादी ढांचे से संबंधित चोरियों की रिपोर्ट मिलने के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। चेयरमैन इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) राजपाल सिंह संधू के नेतृत्व वाली एसआइटी ने जिला पुलिस यूनिटों के साथ मिलकर काम किया ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी की जा सके।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए एसआईटी के चेयरमैन आईजीपी राजपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपियों ने विशेष रूप से उच्च-मूल्य वाले जीयूसी1 कार्डों (बेस बैंड यूनिटों) को निशाना बनाया, जो 4जी और 5जी सिग्नलों के संचार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा, “चोरी की पूरी कार्रवाई दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दी गई, जिसके बाद दोषी मौके से फरार हो गए।’’ इन चोरियों के कारण प्रभावित क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं काफी प्रभावित रहीं, जिससे लोगों को जरूरी वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी से वंचित रहना पड़ा।

आईजीपी ने कहा कि तकनीकी निगरानी और मानव बुद्धिमत्ता का उपयोग करके पंजाब पुलिस ने इन चोरियों में शामिल नेटवर्क को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया है। साथ ही, अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और पूरे अपराधी नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने समाज-विरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों को तुरंत बंद कर दें, अन्यथा उन्हें सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जिला पुलिस बलों द्वारा समर्पित विशेष क्रैक टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है और अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.