Type Here to Get Search Results !

Punjab: ठंड ने बजाई खतरे की घंटी! आने वाले 10 दिनों को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी


अमृतसर : गुरु नगरी में नवम्बर के अंत और दिसंबर की दस्तक के साथ ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले 7 से 10 दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। दिन का अधिकतम तापमान जहां 20-22 डिग्री सैल्सियस के आस-पास रहेगा, वहीं रात का पारा 6-7 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। रात व सुबह की ठिठुरन आम दिनों की तुलना में और तेज महसूस होगी।

शहर में अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज हुआ। दिन यहां धूप भी निकलती रही, वहीं हलके काले बादल छाये रहे व ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, रातें लगातार ठंडी होती जाएंगी और दिसंबर की शुरुआत में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ जाएगी। आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि हल्की धुंध और सर्द हवाएं सुबह-शाम चल सकती हैं। बदलते मौसम के चलते चिकित्सा विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करना जरूरी बताया गया है। धूप के समय तापमान थोड़ा राहत देता है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड फिर अपना जोर दिखा देती है।

बदलते मौसम में रखें खुद का ख्याल
आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिसंबर की शुरुआत अमृतसर के लिए इस बार सामान्य से ज्यादा ठंडी रहने वाली है। जिससे बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखे सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, धूप निकलने पर थोड़ी देर धूप सेकें, रात में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखें,सर्द हवाओं से बचने के लिए टोपी, मफलर और जैकेट का प्रयोग करें।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.