Type Here to Get Search Results !

आप’ ने विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को मुख्य प्रवक्ता किया नियुक्त


चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आज वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। धालीवाल की इस नियुक्ति को पार्टी की संचार रणनीति को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पार्टी के अनुसार कुलदीप सिंह धालीवाल का अनुभव, जमीनी पकड़ और स्वच्छ छवि ‘आप’ की आवाज़ को और मजबूत बनाएगा। उनकी नियुक्ति से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पंजाब के लोगों तक बेहतर और सटीक तरीके से पहुँचाने में मदद मिलेगी।

आप ने विश्वास जताया कि नए मुख्य प्रवक्ता के रूप में धालीवाल सभी मंचों पर पार्टी के विचारों को दृढ़ता, विनम्रता और तथ्यों के साथ प्रस्तुत करेंगे। पार्टी का कहना है कि उनकी नई जिम्मेदारी संगठन की एकता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.