Type Here to Get Search Results !

गैंगस्टरां ते वार का 236वां दिन: पंजाब पुलिस ने 634 ठिकानों पर छापेमारी; 335 गिरफ्तार

 

चंडीगढ़: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 236वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 634 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’—पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग—पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 236वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 335 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 70,363 हो गई है।

इसके अलावा, 174 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 18 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी साझा कर सकते हैं।

इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 561वें दिन भी जारी रखते हुए आज 135 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4.3 किलोग्राम हेरोइन, 2.3 किलोग्राम अफीम, 862 नशीली गोलियां और 4.01 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.